डॉ. अनामिका शर्मा
प्रभारी
दूरभाष : 0124.2764907, 2308207
इ-मेल : head_kvkggn[at]iari[dot]res[dot]in
भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (आर्इ सी ए आर) द्वारा वर्ष 1984 में भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान (आर्इ ए आर आर्इ), पूसा नर्इ दिल्ली के प्रशासनिक नियंत्रण के अंतर्गत शिकोहपुर, गुड़गांव में कृषि विज्ञान केन्द्र (के वी के) की स्थापना की स्वीकृति प्रदान की गर्इ।
शिकोहपुर, भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान, नर्इ दिल्ली से लगभग 50 कि.मी. और जिला मुख्यालय, गुड़गांव से 15 कि.मी. की दूरी पर है। यह 2.5 कि.मी. लंबी पक्की संपर्क सड़क के माध्यम से राष्ट्रीय राजमार्ग - 8 (दिल्ली-जयपुर) से जुड़ा हुआ है। केन्द्र ने अपना कार्य 1984-85 में करना प्रारंभ किया।
अधिदेश :
- क्षेत्र विशिष्ट टिकाऊ भूमि उपयोग प्रणाली के विकास हेतु ‘‘ऑन फार्म परीक्षण’’, प्रौद्योगिकी परिष्करण एवं प्रलेखन में राज्य कृषि विश्वविद्यालयों के विषय विशेषज्ञों/क्षेत्रीय अनुसंधान केन्द्रों के वैज्ञानिकों तथा राज्य प्रसार कार्मिकों के साथ समन्वय स्थापित करना।
- उत्पादन डाटा और फीडबैक जानकारी सृजित करने के लिए विभिन्न फसलों पर अग्रिम पंक्ति प्रदर्शनों का आयोजन करना।
- ग्रामीणों में स्व:रोजगार को बढ़ावा देने और उनकी आमदनी में वृद्धि करने के उद्देश्य से ‘‘कार्य के माध्यम से प्रशिक्षण’’ पर बल देते हुए किसानों, कृषिरत महिलाओं तथा ग्रामीण युवाओं के लिए कृषि एवं संबद्ध व्यवसाय में दीर्घावधि एवं अल्पावधि वोकेशनल प्रशिक्षण कार्यक्रमों का आयोजन करना।
- कृषि अनुसंधान में नवीनतम प्रगति के साथ प्रचालन क्षेत्रों में प्रसार कार्मिकों की जानकारी को अद्यतन करने के लिए नियमित आधार पर प्रशिक्षण का आयोजन करना।
अधिदेशात्मककार्य :
प्रशिक्षण कार्यक्रम :
क. ग्रामीण युवाओं एवं युवतियों के लिए वोकेशनल पाठ्यक्रम व्यवसायिक
ख. किसानों एवं कृषिरत महिलाओं के लिए प्रशिक्षण
ग. सेवारत प्रशिक्षण (कृषि प्रसार कार्मिकों के लिए पुनश्चर्या पाठ्यक्रम)
- तिलहन, दलहन एवं अनाजों, खेत मशीनरी, जैविक खेती तथा जैव उर्वरकों पर अग्रिम पंक्ति प्रदर्शन
- खेत प्रदर्शन पर आधारित समस्याएं
- डेयरी विकास कार्यक्रम
- कृषिरत महिला सशक्तिकरण
- कृषि प्रसार गतिविधियां एवं खेत परामर्श सेवाएं
कृषि विज्ञान केन्द्र का भवन एवं प्रदर्शन इकाइयां
प्रशासनिक भवन |
किसान अतिथि गृह |
स्टॉफ क्वार्टर |
|
|
|
प्रदर्शन इकाइयां :
फसल उत्पादन इकार्इ |
||
|
|
|
फलोद्यान इकार्इ |
शाकीय इकार्इ |
मधुमक्खी पालन इकार्इ |
पॉली/नेटहाउस इकार्इ |
वर्मीकम्पोस्ट इकार्इ |
डेयरी इकार्इ |
|
|
|
मूल्य संवर्धन |
कृषि प्रसंस्करण |
|
|
|
|