1. बीज ग्राम योजना

  • डी ए सी, कृषि मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा प्रायोजित बीज ग्राम योजना विभिन्न फसलों की लोकप्रिय प्रजातियों का किसान से किसान समानान्तर प्रसार के लिए रबी 2010-11 खरीफ 2011 के दौरान जारी रखा गया था।
  • बीज ग्राम योजना के अन्तर्गत गरीब संसाधनहीन किसानों और महिला किसानों को स्टेशन एवं खेत पर प्रशिक्षण तथा उच्च गुणवत्ता के बीज उत्पादन की विधियों की जानकारी दी गई।

 

 

 

 

 

 

 

2. भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान,क्षेत्रीय स्टेशन, करनाल में आयोजित कृषक प्रशिक्षण कार्यक्रम

  • "बीजोत्पादन द्वारा उद्यमशीलता" प्रशिक्षण कार्यक्रम 20-22 फरवरी, 2013 किसानों के लिये आयोजित किया गया जिसमें पंजाब, उत्तर प्रदेश एवं हरियाणा के विभिन्न ज़िलों से 20 किसानों ने भाग लिया।
  • "बीज उत्पादन, प्रसंस्करण एवं सुरक्षित भंडारण" प्रशिक्षण कार्यक्रम 31 मई से 01 जून, 2013 को आई.एफ.एफ.डी.सी (इंडियन फार्म फारेस्ट्री डवलपमेंट कोआपरेटिव लिमिटेड) के सहयोग से  स्टेशन पर आयोजित हुआ जिसमे पंजाब, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, मघ्य प्रदेश एवं हरियाणा के विभिन्न ज़िलों से आई.एफ.एफ.डी.सी के 28 कृषि कर्मचारियों ने भाग लिया।

 

3. परिसर से बाहर प्रदर्शनी एवंमेला में भागीदारी

भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान, क्षेत्रीय स्टेशन, करनाल ने गेहूं अनुसंधान संस्थान, राष्ट्रीय डेरी अनुसंधान संस्थान और केन्द्रीय मृदा लवणता अनुसंधान संस्थान में आयोजित कृषि मेला प्रदर्शनियों में सफलता पूर्वक भाग लिया जिसमें बीज उत्पादन तकनीक, उत्पाद एवं स्टेशन के प्रकाशनों का प्रदर्शन किया गया। इसमें सैंकड़ों किसानों तथा महिला किसानों ने स्टाल पर आकर जानकारी प्राप्त की। इसमें किसानों को सब्जियों के बीजों के पैकेट भी बेचे गये।

 

 

4. आगुंतक/प्रतिनिधि

राष्ट्रीय एवं अर्न्तराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त वैज्ञानिकों, प्रतिनिधिमंडल, राज्य स्तरीय, अलग अलग देशों के कृषि अधिकारियों/प्रशिक्षणार्थी, किसानों आदि ने स्टेशन पर बीज उत्पादन से संबधित जानकारी प्राप्त की । इस प्रकार से स्टेशन को राष्ट्रीय एवं अर्न्तराष्ट्रीय स्तर पर बड़ी पहचान प्राप्त हुई है।