शैक्षणिक सत्र 2005-06 से इकाई में अनुरूपण तथा सूचना विज्ञान शीर्षक के नए विषय पर स्‍नातकोत्‍तर पाठ्यक्रम आरंभ किया गया है। इससे एम.एससी. तथा पीएच.डी. के छात्रों के गौण विषयों की पूर्ति होती है। इन पाठ्यक्रमों में से सूचना विज्ञान पर फाउंडेशन पाठ्यक्रम (एसआई-100) संस्‍थान के सभी एम.एससी. व पीएच.डी. छात्रों के लिए अनिवार्य है। इस केन्‍द्र के वैज्ञानिक कृषि भौतिकी, जल विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विषयों में संस्‍थान के अनेक एम.एससी. व पीएच.डी. छात्रों का उनके अनुसंधान में मार्गदर्शन कर रहे हैं। इस केन्‍द्र में एम.एससी. जैव सूचना विज्ञान, जैव प्रौद्योगिकी व कम्‍प्‍यूटर अनुप्रयोग के अन्तिम वर्ष के छात्रों को अपने अल्‍पावधि परियोजनाओं को पूरा करने के लिए संबद्ध प्रशिक्षण की सुविधाएं भी उपलब्‍ध हैं और इनका लाभ बाहरी विश्‍वविद्यालयों के भी अनेक छात्र उठा रहे हैं। केन्‍द्र में जैव प्रौद्योगिकी विभाग के कार्यक्रम के अन्‍तर्गत जैव सूचना विज्ञान में योग्‍य छात्रों के लिए सीमित अध्‍येतावृत्तियां उपलब्‍ध हैं। यह इकाई समय-समय पर संस्‍थान के वैज्ञानिकों, छात्रों तथा प्रशासनिक स्‍टाफ को अनुरूपण, सूचना विज्ञान, नेटवर्किंग तथा कार्यालय सुचालीकरण पर प्रशिक्षण प्रदान करती है।

      अनुरूपण की युक्तियों, अनुप्रयोग हेतु सॉफ्टवेयरों, जैव सूचना विज्ञान तथा कम्‍प्‍यूटर नेटवर्किंग से संबंधित अन्‍तर-एवं अन्‍तरा-संस्‍थागत प्रशिक्षण कार्यक्रम भी चलाए जा रहे हैं। इकाई में एम.एससी. तथा पीएच.डी. छात्रों के लिए उपलब्‍ध पाठ्यक्रम निम्‍नानुसार हैं :

 

पाठ्यक्रम संख्‍या                       पाठ्यक्रम का नाम                 क्रेडिट                ट्राइमेस्‍टर

एसएल 100        सूचना विज्ञान पर फाउंडेशन पाठ्यक्रम                  2 एल + 0 पी             I
एसएल 201        कृषि-सूचना विज्ञान                                        2 एल + 1 पी             I
एसएल 202        जैव सूचना विज्ञान                                         2 एल + 1 पी             II
एसएल 301        पारिस्थितिकीय प्रक्रियाओं का अनुरूपण                2 एल + 1 पी              II
एसएल 299        सेमिनार