भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान, लगभग 500 हैक्टर (लगभग 1250 एकड़) क्षेत्र में फैला हुआ अपने में परिपूर्ण हरा-भरा परिसर है जो नई दिल्ली रेलवे स्टेशन से लगभग 8 कि.मी. पश्चिम की ओर, भा.कृ.अ.प. के मुख्यालय जो कृषि भवन में स्थित है, से लगभग 7 कि.मी. पश्चिमी की ओर तथा पालम स्थित इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से उत्तर-पूर्व की ओर लगभग 22 कि.मी. की दूरी पर स्थित है। इसकी स्थिति 28.080 उ. तथा 77.120 पू. है और औसत समुद्र तल से ऊंचाई 229 मी. (750 फुट है)। यह हिल साइड मार्ग से लगा हुआ है। इसकी जलवायु उपोष्ण तथा अर्ध-शुष्क है। यहां का औसत सर्वोच्च दैनिक तापमान ग्रीष्म ऋतु में (मई-अक्तूबर) 32.20 से. से 400 से. और औसत न्यूनतम तापमान 12.20 से. से 27.5० से. रहता है। जून से सितम्बर के महीने वर्षा ऋतु के होते हैं। इस अवधि में लगभग 500 मि.मी. वर्षा होती है। शरद ऋतु मध्य नवम्बर से आरंभ होती है और यह बहुत सुहावनी होती है। शरद ऋतु (नवम्बर-मार्च) में औसत सर्वोच्च तापमान 20.1० से. से 29.10 से. तथा औसत न्यूनतम तापमान 5.6० से. से 12.7० से. रहता है। शरद ऋतु में थोड़ी वर्षा (लगभग 63 मि.मी.) होती है।

संस्थान में 20 संभाग और 5 बहु-विषयी केन्द्र हैं जो दिल्ली में स्थित हैं। इसके आठ क्षेत्रीय केन्द्र, दो बे-मौसमी नर्सरियां और 3 अखिल भारतीय समन्वित अनुसंधान परियोजनाएं हैं। जिनका मुख्यालय इस संस्थान में है। 10 राष्ट्रीय केन्द्र अखिल भारतीय समन्वित अनुसंधान परियोजनाओं के अंतर्गत कार्य कर रहे हैं। इसकी स्वीकृत स्टाफ संख्या 3540 है जिसमें वैज्ञानिक, तकनीकी, प्रशासनिक तथा कुशल सहायी कर्मचारी आते हैं।

 

  • स्टाफ क्वार्टर
  • छात्रावास
  • अतिथि गृह
  • स्वास्थ्य केन्द्र
  • खेल संबंधी गतिविधियां
  • सभागार
  • संकाय क्लब